जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का रोमांच:10 हजार फीट की ऊंचाई से लगा सकेंगे छलांग, 28 हजार रुपए में मिलेगा मौका

झारखंड में पहली बार स्काई डाइविंग का रोमांच अब जमशेदपुर में अनुभव किया जा सकेगा। झारखंड पर्यटन विभाग और स्काई हाई इंडिया के सहयोग से 16 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस साहसिक खेल में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जमशेदपुर एयरपोर्ट से शुरू होने वाले इस एडवेंचर में प्रतिभागी 10 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाएंगे। इस रोमांचक अनुभव के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें सुरक्षा नियमों और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साहसिक खेल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर छलांग से पहले प्रशिक्षक प्रतिभागियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस करेंगे और आरामदायक वस्त्रों की सलाह देंगे। विमान में सवार होने के बाद प्रतिभागियों को 10 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा, जहां से वे धरती के अद्भुत नजारों का आनंद लेते हुए अपनी छलांग पूरी करेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 28 हजार रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी अतिरिक्त देय होगा। यह पहल न केवल साहसिक खेल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, बल्कि झारखंड के पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मददगार साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *