जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संत रविदास कॉलोनी में रविवार को एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी देबू रविदास उर्फ देवलाल रविदास ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। देबू बच्ची के कॉलोनी का ही रहने वाला है। घटना का विवरण बताते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि वह रविवार को ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान दोपहर में आरोपी ने खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और धारा 164 के तहत उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।


