जांजगीर | चांपा कोर्ट परिसर में एक महिला अधिवक्ता से रिश्वत मांगने वाले आरक्षक रंजीत कुमार अनंत को एसपी विजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह मामला 2 जनवरी का है, जब अकलतरा की अधिवक्ता प्रियंका एक आरोपी की जमानत कराने पहुंची थीं। आरक्षक ने जुगाड़ से काम कराने का झांसा देकर नया साल के खर्चे के रूप में 3000 रुपये की मांग की। उसने ऑनलाइन माध्यम से 1000 रुपये प्राप्त किए और शेष राशि के लिए दबाव बनाया। महिला अधिवक्ता की लिखित शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी ने जांच के बाद दोषी आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।


