जमालपुर में दो युवकों ने की आत्महत्या

लुधियाना| लुधियाना के जमालपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मानसिक परेशानी के चलते दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों की सूचना मिलने पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पहला मामला भामियां कलां का है। यहां 37 वर्षीय कमल ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई पलविंदरपाल सिंह ने बताया कि कमल एक निजी कंपनी में काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। घटना का पता उस समय चला, जब परिजन कमरे में पहुंचे। पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के ठोस कारण सामने नहीं आए हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। दूसरा मामला राम नगर, भामियां कलां का है। यहां 26 वर्षीय तेज राम ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि तेज राम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *