जमीतपुरा| ग्राम पंचायत सींता के पंचायत भवन में सुवांसा मंडल की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक डोगरा व प्रधान राजेश रायपुरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नरेडा, मंडल महामंत्री ओम बैरागी, विनोद कुमार मेहरा, उपाध्यक्ष उच्छबलाल चौधरी ने सहयोग किया।


