जमीनी विवाद में गर्भवती महिला पर हमला:स्वरूपगंज में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला की हालत नाजुक; आबू रोड रेफर

सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के मीणा आवास में रविवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक गर्भवती महिला घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मीनवास कस्बे में एक युवक ने गर्भवती महिला सोनिया (पत्नी दिनेश मीणा) पर हमला कर दिया। इस हमले में सोनिया बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें तुरंत स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें आबू रोड के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर आबू रोड के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से महिला की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को तुरंत इलाज कराने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *