जमीनी विवाद में घायल महिला को एसपी ऑफिस लेकर पहुंचे:आरोप गांव के लोगो ने अकेली महिला को लाठी-डंडो से पीटा,अस्पताल में भर्ती

अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के बड़ौदा कान गाँव में सुबह करीब 11 बजे जमीनी विवाद के चलते एक महिला पर गाँव के लगभग 7 लोगों ने हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला खेत से काम करके घर लौट रही थी तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना में महिला के सिर, हाथ-पैर और पसलियों पर चोटें आईं। प्राथमिक रूप से उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजने के बजाय परिजन पहले सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय ले गए, लेकिन वहाँ एसपी नहीं मिलने पर सचिवालय के गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को अस्पताल भेजा जहाँ उसका इलाज जारी है। पीड़िता के पति जीत सिंह ने बताया कि गांव के लोग लगातार उनके खेत पर कब्जा करने की धमकी देते रहे हैं। करीब 15 दिन पहले कैलाश, समय, विश्वेंद्र, गोपाल, मुकेश सहित कई लोगों ने उनके खेत में हल चलाने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने हमला करने की धमकी दी और ट्रैक्टर चलाने की तैयारी कर ली। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने घटना रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो कठूमर थाने के सबइंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने उनका मोबाइल थप्पड़ मार कर छीना और धमकाया — इसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है। जीत सिंह ने कहा कि उनकी परिवार ने 2006 में घिसाराम से यह जमीन ली थी और 2013 में इसका एग्रीमेंट भी कराया गया था। जिसके बाद इस साल कोर्ट ने भी जमीन पर स्टे लगा दिया था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि कुछ पुलिसकर्मी मिलीभगत कर जमीन हमलावरों को देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।घटना में नामजद किए गए लोगों में कैलाश, समय सिंह, गोपाल, विश्वेंद्र और मुकेश शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *