जमीनी विवाद में दो भाइयों में झगड़ा एक की मौत:लाठियों से पीट कर किया घायल इलाज के दौरान हुई मौत

झालावाड़ जिले के पिडावा तहसील के कुशलपुरा गांव में जमीनी विवाद के चलते पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर दिया। घायल रामलाल उनके बेटे को कोटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पोते बालू सिंह ने बताया कि 30 जनवरी के दिन मेरे दादाजी रामलाल (76) घर के बाहर बैठे हुए थे। परिवार के ही चार लोग आए जिन्होंने ने लाठियों से दादाजी पर हमला कर दिया। बीच बचाव में उनके बेटे धन सिंह भी घायल हुए थे। दोनों घायलों को कोटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहा इलाज के दौरान दादाजी रामलाल की मौत हो गयी। धन सिंह का इलाज जारी है। मृतक के पोते ने बताया कि कई वर्षों से घरेलू जमीनी विवाद चल रहा था परिवार के ही भाइयों ने दादाजी रामलाल और बेटे धन सिंह के साथ लाठियों से मारपीट की जिनकी शिकायत पिड़ावा थाने में दर्ज करा दी गई है। आज एमबीएस हॉस्पिटल के मोर्चरी मैं शव रखवाया गया है। यहां पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करवा के शव सौंप दिया गया है। पिड़ावा थाने के एएसआई रईस ने बताया कि 30 जनवरी को पिड़ावा थाने के कुशालपुरा गांव में दो भाइयों में झगड़ा हुआ था। जिसमें रामलाल की मौत हो गई। थाने पर हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *