जमीनी विवाद में बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला:अनूपपुर में मंदिर से लौट रहे बुजुर्ग की पिटाई; जिला अस्पताल रेफर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर हमला हुआ। इस हमले में भागवत प्रसाद साहू नामक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लाठी-डंडों और टंगिया से पीटा गया। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब कोतमा के बंजारी चौक निवासी भागवत प्रसाद साहू मंगलवार शाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। बुरहानपुर गांव निवासी नरेश साहू ने उन्हें अपने घर के पास रास्ते में रोका और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में भागवत साहू के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर पुराना विवाद परिजनों ने बताया कि भागवत प्रसाद साहू और नरेश साहू के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उनके अनुसार, नरेश साहू पहले भी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर चुका है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को भागवत साहू को अकेला देखकर नरेश साहू ने घर से कुछ दूरी पर तिराहे के पास इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल भागवत प्रसाद साहू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया था। पुलिस घायल का उपचार कराने के साथ ही उनके बयान दर्ज करने में जुटी है। कोतमा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *