जमीन कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:थाना में दिया लिखित शिकायत, पुलिस ने घर बनाने का बंद कराया काम

महेशपुर थाना क्षेत्र के महुबोना गांव में रैयती जमीन पर बंगाल के कुछ लोगों द्वारा पाकुड़ में घर बनवाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की जानकारी मिलने पर महेशपुर थाना के एएसआई जयशंकर राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली। उन्होंने घर निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दिया है। ग्रामीणों ने इस जमीन पर घर बनाने वाले जसमुद्दीन शेख के साथ एक बैठक भी की। जमीन का फैसला होने तक घर बनाने से मना किया। इधर, ग्रामीणों ने जबरदस्ती जमीन कब्जा करने के खिलाफ एक आवेदन पुलिस अधिकारी को सौपा है। ग्रामीणों का कहना है कि महुबोना कदमपुर मौजा स्थित थाना संख्या 152, 154 के अन्तर्गत प्लॉट नंबर 04 का जमीन हम लोगों के दखल में और रैयती जमीन है। इसका जे वी नम्वर 07 है। उक्त जमीन सड़क के किनारे है। उसी जमीन के बगल में बंगाल से आकर कुछ लोगों ने जमीन करीब 2 से तीन कट्ठा खरीद लिया है। वर्तमान में वह जमीन खाली रहने के कारण जसीमुद्दीन शेख यहां घर बनाने का प्रयास कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *