जमीन कारोबारियों ने लहराया काला झंडा:धमतरी में रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जमीन कारोबारी संघर्ष समिति का प्रदर्शन जारी है। समिति ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन के दूसरे दिन कारोबारियों ने काला झंडा लहराकर और तराजू पर ‘जाम’ तौलकर रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि का विरोध किया। यह प्रदर्शन केवल धमतरी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में जमीन कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि जमीन रजिस्ट्री शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लेकर पुरानी दरें लागू की जाएं। धमतरी में प्रदर्शन के दूसरे दिन कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर और काला झंडा लहराकर अपना विरोध दर्ज कराया। ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा कारोबारियों ने इस वृद्धि को ‘काला कानून’ बताया है। उन्होंने घोषणा की है कि तीसरे दिन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और बुधवार को ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा। कारोबारियों के अनुसार, पहले रजिस्ट्री शुल्क में अधिकतम 10% की वृद्धि होती थी, लेकिन अब यह कहीं 10% तो कहीं 400% तक बढ़ गई है। व्यवसाय ठप जमीन कारोबारियों का कहना है कि इस स्थिति के कारण उन्हें ‘गली-गली में जाम बेचना पड़ रहा है’ क्योंकि उनका व्यवसाय ठप हो गया है। उन्होंने वित्त मंत्री से ‘काला कानून’ और अनियमित गाइडलाइन वापस लेने की मांग की है, ताकि पहले की तरह सुचारू रूप से काम हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *