जमीन के लालच में भाई ने की विष्णु की हत्या:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 दिसंबर को ब्रेन डेड होने पर किया था अंगदान

अंगदान करने वाले विष्णु की जान जमीन जायदाद के लालच में आकर उसके सगे भाई ने ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 10 दिसंबर की रात को विष्णु के सिर पर वार किए। जिससे विष्णु बेहोश हो गया। जिसका झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसका ब्रेन डेड होने पर परिजनों की सहमति से 15 दिसंबर को अंगदान कराया। 11 दिसम्बर को थाना कोतवाली में विष्णु के पिता हरिया कहार निवासी मानपुरा पीपाजी का बाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 दिसम्बर को मैं, विष्णु, महेश और महेश की पत्नी छोटी बाई घर पर ही थे। मेरे दोनों लड़कों ने शराब पी रखी थी। रात के 9 बजे करीब मेरे लड़के विष्णु प्रसाद ने दूसरे लड़के महेश से कहा कि मैंने भी कच्चा मकान खाली कर दिया है। तू भी यह कच्चा मकान खाली कर दे। इसी बात पर महेश ने विष्णु प्रसाद को गाली गलौच की और मारने के लिए दौड़ा। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गेंती के बांसा (लकड़ी) से सिर पर वार किए। जिससे विष्णु के सिर से खून बहने लगा। ब्रेन डेड होने पर 15 दिसम्बर को अंग प्रत्यारोपण कर पोस्टमॉर्टम करवाया। इस पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *