जमीन के सौदे में धोखाधड़ी आरोप पर केस दर्ज

लुधियाना| जमीन का सौदा करने के बाद बयाना राशि लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने इस संबंध में दुगरी एस्टेट फेज-2 निवासी परमजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई जम्मू कॉलोनी निवासी हरमीत सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ समय पहले उन्होंने परमजीत सिंह से एक प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। दोनों पक्षों के बीच प्लॉट की कीमत 25 लाख रुपए तय हुई थी। आरोप है कि सौदे के दौरान परमजीत सिंह ने करीब साढ़े 12 लाख रुपए बयाना के रूप में ले लिए, लेकिन इसके बाद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई और न ही बयाना राशि वापस की। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को सही मानते हुए एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *