जमीन के सौदे में 15 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज| लुधियाना जमीन के सौदे के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता प्रीतपाल सिंह निवासी उधम सिंह नगर और मोहित धूपड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों से इंडस्ट्रियल इलाके में एक प्लांट खरीदने का सौदा 15 लाख रुपए में तय हुआ था। सौदे के तहत पूरी रकम आरोपियों को दे दी गई। पीड़ितों के अनुसार, जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर एग्रीमेंट की शर्तों में बदलाव कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उल्टा पीड़ितों पर ही केस दर्ज करवा दिया और उन्हें और पैसे देने के लिए मजबूर किया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हरजिंदर सिंह निवासी समराला रोड, रूपनगर और आकाशदीप सिंह व राजपाल सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *