जमीन को लेकर 2 परिवारों में मारपीट, VIDEO:बलौदाबाजार में पड़ोसियों ने डंडे और फावड़े से मारा; 4 घायल, 1 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट हो गई। डोंगरा गांव में खेत में काम कर रहे परिवार को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से खूब मारा। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 3 युवक डंडा, फावड़ा लेकर पहुंचे थे और पिटाई की। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है एक परिवार खलिहान की भूमि में मिट्टी भराई का काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी परिवार ने जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी परिवार ने लाठी, डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार 2 जून की है। एक ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक युवक की हालत गंभीर वीडियो में हमलावर परिवार लाठी-डंडों से हमला करता दिख रहा है। सभी घायलों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लवन थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन पुरुष और दो महिला हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर निगम ऑफिस में तोड़फोड़, महिला पुलिस को पीटा VIDEO:सरकारी गाड़ियां तोड़ी, लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, अतिक्रमण हटाने पर महिला-बच्चों ने किया बवाल; कर्मचारी लामबंद रायपुर के जोन-8 में हुई तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की घटना के विरोध में निगम कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान निगम जोन-8 में बवाल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *