रांची | बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त करने के मामले में मंगलवार को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 9 आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में आरोप गठित किया गया। साथ ही अदालत ने ईडी को मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में छवि रंजन, कारोबारी अमित कुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, दिलीप घोष, भरत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो. सद्दाम पर आरोप गठित किया गया है। पिछले दिनों मामले के आरोपियों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका को सुनवाई के बाद अदालत ने एक-एक करके खारिज कर दी थी।


