जमीन नापी को लेकर गोड्डा में दो पक्षों में विवाद:डंडे और पत्थरों से हुई मारपीट में बाप-बेटे समेत 5 लोग घायल

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलहारा गांव में सोमवार शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष द्वारा अमीन से जमीन की दोबारा नापी कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। फरूफुल कुमार पंडित को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनके पिता सरजू पंडित के हाथ और सिर में भी चोटें लगी हैं। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी प्रदीप पंडित के अनुसार, दूसरे पक्ष के भूपेंद्र पंडित और दयानंद पंडित समेत 8 लोगों ने डंडे और पत्थरों से हमला किया। घायलों को परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *