भास्कर न्यूज |लुधियाना धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा करने के मामले में विभिन्न थानों में दो पर पर्चा दर्ज हुए है। जिसके तहत पहला मामला थाना डाबा में राज कुमार वासी हरगोबिंद नगर की शिकायत पर आरोपी नरेश कुमार और उसकी पत्नी सुषमा रानी वासी प्रीत नगर शिमलापुरी पर दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके भाई और भाभी है। उनके पिता की मौत के बाद भाई व भाभी ने धोखे से नकली कागज बना कर उनके पिता की 50 गज जमीन जोकि गांव लोहारा में है। उस पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद जब शिकायतकर्ता ने जांच करवाई तो पता चला कि जमीन के कागज गलत है। इसके बाद उसके भाई व भाभी पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है। वही दूसरा मामला थाना सदर में जसवंत सिंह वासी गांव थारिके की शिकायत पर आरोपी अमनदीप सिंह, विक्रम सिंह, हरविंदर कौर पर दर्ज हुआ है। मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने धोखे से उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।


