जमीन बेचने के एग्रीमेंट के बाद सल्फास लेकर पहुंचा परिवार:जनसुनवाई में बोला- जमीन पर कब्जा हो गया; SDM ने पटवारी को किया सस्पेंड

जिले के आरोन इलाके में पूर्व में पदस्थ आप्तवाणी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर एक परिवार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप था। पीड़ित परिवार जनसुनवाई में सलफास लेकर पहुंचा था और पटवारी पर आरोप लगाए थे। गुरुवार को आरोन SDM ने पटवारी सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि मामला आरोन इलाके के तमेड़ी गांव का है। यहां रहने वाली नन्नी बाई बंजारा पत्नी भीमा बंजारा अपने ससुर, पति और बच्चों के साथ 11 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची थीं। यहां उन्होंने जमीन पर कब्जे संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया था कि वह अपने स्वामित्व और आधिपत्य की भूमि पर कृषि कार्य कर रही थी। तभी खेत के पड़ोसी मेडिया कालूराम बंजारा पुत्र गुमान सिंह बंजारा शासकीय कर्मचारी-पटवारी, उधम सिंह पुत्र गुमान सिंह बंजारा पंचायत सचिव शासकीय कर्मचारी, रामलाल पुत्र गुमान सिह बंजारा, भूरा पुत्र गुमान सिंह बंजारा , बेलाबाई पत्नि कालूराम बंजारा, दीपक पुत्र रामलाल बंजारा रुपसिंह पुत्र लालाराम बंजारा, जैमा पुत्र देवा बंजारा, लालीबाई पत्नि जैमा बंजारा, प्रेमबाई पत्नि रामलाल बंजारा, लखन बंजारा, सोनू बंजारा और उनकी महिलाएं खेंत पर आईं। उन सभी ने मिलकर नन्नी बाई को घेर का पकड़ लिया। इन लोगों ने ट्रैक्टर से डीजल निकालकर उस के ऊपर डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया। तब उसके पति ने डायल 100 को फोन लगाया। पुलिस थाना आरोन में उसने कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नन्नी बाई ने बताया कि उसकी 9 बीघा और उसके ससुर की 2 बीघा जमीन है। उस पर ये लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जमीन पर खेती भी नहीं करने दे रहे हैं। कलेक्टर ने इस संबंध में आरोन तहसीलदार को मौके पर पहुंचे जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में एग्रीमेंट की बात सामने आई कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई में नन्नी बाई पत्नी भामा बंजारा के आवेदन की जांच के लिए उसी दिन राजस्व, पुलिस एवं जनपद के दल के साथ ग्राम तमेडी तहसील आरोन स्थित भूमि की जांच हेतु उपस्थित हुए। मौके पर विवादित भूमि पर रूप सिंह बंजारा एवं कल्याण बंजारा का कब्जा पाया गया। भूमि शासकीय पट्टे की है। इसके संबंध में भामा बंजारा द्वारा बाकी लोगों के साथ एग्रीमेंट कराया हुआ है। जांच पूरी होने तक दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया था। SDM ने पटवारी को किया सस्पेंड जारी आदेशनुसार बरोद पटवारी के विरूद्ध अनुशंसात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव पर कालूराम बंजारा पटवारी तहसील आरोन द्वारा अपने परिवारजनों के साथ मिलकर ग्राम तमेढ़ी निवासी नन्नी बाई पत्नि भामा की भूमि पर अवैध कब्जा करने संबंधी शिकायत जनसुनवाई में की गई थी। इसके संबंध में तहसीलदार आरोन द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच कर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि जिस भूमि के संबंध में महिला द्वारा शिकायत की गई थी उस पर आरोन तहसील में पदस्थ पटवारी कालूराम बंजारा के परिवारजन रूप सिंह पुत्र लालाराम बंजारा, लखन पुत्र कालूराम बंजारा का कब्जा पाया गया। ग्राम पंचनामा से स्पष्ट होता है कि पटवारी कालूराम बंजारा इस अवैध कब्जा में संलिप्त हैं। इस संबंध में कालूराम बंजारा पटवारी को तहसीलदार आरोन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके संबंध में पटवारी ग्राम द्वारा कोई जबाव प्रस्तुत नहीं किया गया। इसलिए पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो महिला के परिवार वाले CM के सामने प्रदर्शन करने वाले थे। इसके बाद ही आरोन SDM द्वारा यह निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *