जमीन में गिराकर थप्पड़-घूसों से मारा, VIDEO:बाइक-स्कूटी में टक्कर के बाद मारपीट; थाने के पास वारदात, जेब से पैसे भी निकाले

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद 2 पक्षों में मारपीट हो गई। 12 जुलाई की शाम जूटमिल थाने से 100 मीटर की दूरी पर 6 युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक को जमीन में गिराकर थप्पड़ और घूसों से मारा, बचाव करने आए दोस्तों को भी पीटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित गजानंद चंद्रा (22 साल) के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी फिर गाली गलौज करने लगे। वहीं उससे शराब पीने के लिए 5 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। पैसे नहीं देने पर जेब से जबरन पैसा निकाल लिया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने भी बिना वजह आरोपी बनाने की बात कही। मंदिर से लौट रहे थे, तभी हुई घटना पीड़ित गजानंद सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उल्खर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अपने साथी हृदयानंद यादव और विरेंद्र सिदार के साथ बाइक पर सवार होकर केलो विहार शिव मंदिर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। जहां पूजा के बाद शाम साढ़े 7 बजे बाइक पर सवार होकर तीनों मिट्ठू मुड़ा अपने साथी से पूजा कार्यक्रम की चर्चा करने जा रहे थे। तभी जूटमिल रोड पर एक स्कूटी सवार बिना सिग्नल को अपनी वाहन को कुली लाईन की ओर मोड़ दिया। इससे उनकी बाइक स्कूटी से टकरा गई। शराब के लिए रुपए मांगने का आरोप स्कूटी सवार दीपक सिंह और उसके साथी गाली गलौज करने लगे। गजानंद चंद्रा ने गाली-गलौज करने से मना किया तो वहां बंटी, आकाश सिंह, कृष्णा, सत्येन्द्र सिंह, दीपक और करन चौहान आकर शराब के लिए रुपए मांगने लगे। 5 हजार लूटने का आरोप गजानंद ने अपने रिपोर्ट में लिखाया कि जब उन्हें रुपए देने से मना किए तो दीपक सिंह ने जेब में रखे 5 हजार रुपए को लूट लिया और लात-घूसों से उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान गजानंद के दोस्तों ने बीच बचाव किया, तो उन्हें भी मारा। इससे उनके सिर, हाथ, पैर में चोट पहुंची। एफआईआर दर्ज किसी तरह मामला शांत हुआ तो गजानंद ने जूटमिल थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। परिजन बोले फंसा रहे इस मामले में मनीष सिंह का आरोप है कि उसके भाई बंटी सिंह को जबरन आरोपी बनाया जा रहा है। जबकि वीडियो में वह साफ नजर आ रहा है कि वह छोड़ाने के लिए पहुंचा था।उसके एक हाथ में मोबाइल होने के साथ ही वह छोड़ो-छोड़ो कह रहा है। मनीष सिंह का कहना है कि इसके बावजूद बंटी सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही इस संबंध में DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि शनिवार की रात को जूटमिल क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कॉन्स्टेबल को लाठी-रॉड से पीटा, सिर फटा,VIDEO:बिलासपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने टक्कर मारी, शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल पर बीच सड़क लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया, वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *