जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक की मौत:कस्सी के हमले में दूसरा घायल, कब्जा करने की नियत से पहुंचे थे दोनों

हनुमानगढ़ में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। हादसे में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला गोलूवाला थाना क्षेत्र के 5 एलकेएस गांव का है। फायरिंग में एक की मौत
गोलूवाला थानाप्रभारी राकेश सांखला ने बताया कि कपिल बिश्नोई और राकेश बिश्नोई आपस में ममेरे भाई हैं। इन दोनों में पिछले काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। देर रात 2 बजे सुभाष नायक और घायल राकेश बिश्नोई गांव 5 एलकेएस स्थित कपिल बिश्नोई की ढाणी के पास जमीन पर कब्जा करके की नियत से आए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो गया। आपसी विवाद में पिस्तौल से फायर होने के चलते मघेवाला जैतसर निवासी सुभाष नायक (45) की मौत हो गई। कस्सी के हमले में व्यक्ति घायल
थानाप्रभारी ने बताया कि मानकसर निवासी राकेश बिश्नोई कस्सी के वार से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पीलीबंगा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान कपिल बिश्नोई पक्ष की कई महिलाओं को चोट लगी है। दोनों पक्षों के बीच में रात को लाठी भाटा जंग भी हुई। मृतक के शव को सीएचसी की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। 4 संदिग्ध को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही सीओ मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं। थानाप्रभारी ने बताया कि अभी 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है। टीम वारदात से जुड़े साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *