जमीन विवाद में छोटे ने बड़े भाई को पीटा- VIDEO:अचानक रोका और लात-घूंसें मारे, गालियां दीं; पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबहा में सोमवार को जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। छोटे भाई महेंद्र चतुर्वेदी ने बड़े भाई अंशुमान चतुर्वेदी को रास्ते में रोककर गालियां दीं और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने वीडियो को सबूत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह छोटे भाई महेंद्र चतुर्वेदी ने बड़े भाई अंशुमान चतुर्वेदी को अचानक रोक लिया। उसने अंशुमान को गालियां दीं और धक्का-मुक्की करते हुए लात-घूसों से हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। पीड़ित का आरोप- महीनों से धमका रहा था
पीड़ित अंशुमान चतुर्वेदी ने चोरहटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि महेंद्र महीनों से उन्हें धमकाता है, गाली देता है और जमीन को लेकर झूठे विवाद खड़े करता है। आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
अंशुमान का दावा है कि महेंद्र पहले भी विवादों के कारण जेल जा चुका है, और उसी का असर उसके बर्ताव में दिखता है। परिवार और पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद पहले पंचायत से लेकर थाने तक पहुंच चुका है, लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस ने वीडियो को माना सबूत
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महेंद्र हमला कर रहा है और लगातार गाली-गलौज कर रहा है। पुलिस ने वीडियो को एविडेंस (सबूत) मान लिया है और तकनीकी जांच भी शुरू कर दी है। चोरहटा थाना पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। ASP बोले- कड़ी कार्रवाई करेंगे
इस मामले में ASP संदीप मिश्रा ने बताया- “वीडियो और शिकायत की जांच की जा रही है, तथ्य सामने आते ही आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *