जमीन विवाद में तलवार लाठी-डंडों से हमला, एक की मौत:रायसेन में परिवार के 8 लोग घायल; अस्पताल में बोला युवक- बहन को भी मारा

रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के ग्राम खिंरेटी में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया। यह विवाद पुराने जमीनी को लेकर था। हमले में 50 वर्षीय थानसिंह कुशवाहा की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बेगमगंज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह मामले की जांच शुरू कर दी है। बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर यह संघर्ष हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल बोला- बहन पर हमला किया
रोहित कुशवाह ने बताया कि हम लोग खेत थे, वहां पर ईंटें पड़ रही थीं। यह वहां मारने आए तो हम वहां से घर आए। वो पीछे से आकर बड़े पापा और हमारी बहन को कतरना से मारने लगे। हम चार लोग घायल हो गए। मारने वाले थानसिंह, राजा भाई, थे।
विवाद में यह हुए घायल दूसरा पक्ष

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *