जमीन विवाद में हिंसा के बाद कार्रवाई:पुराना गौरेला में 8 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडों से हमले में कई घायल

छत्तीसगढ़ के पुराना गौरेला में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 4 सितंबर को दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज अग्रवाल उर्फ लक्की (38), आसिफ अंसारी (27), रवि साहू (20), मनोज अग्रवाल उर्फ कालू (41), मुकेश अग्रवाल (65), अनुभव अग्रवाल उर्फ मोंटी (30), प्रमोद अग्रवाल (45) और सलमा खान उर्फ रानी (35) शामिल हैं। गौरेला थाना में धारा 191(3), 115(2), 296, 351(3), 333 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *