भास्कर न्यूज | गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्व. नंदू यादव का पुत्र छठु यादव मिट्ठू यादव उसकी पत्नी सरस्वती देवी व रिंकू कुमारी के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में छोटू यादव ने आरोप लगाया है कि अभी तक सभी जमीन सम्लित है। उसके चचेरा भाई राम बदन यादव अपना भूमि बताकर उसे लगे पेड़ को काट रहा था। इसका विरोध किया तो राम बदन यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, अनेय यादव, सुषमा देवी, रानी देवी, प्रतिमा देवी आदि ने मिलकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उक्त लोगों ने घर पहुंचकर छठु यादव मिठु यादव सरस्वती देवी तथा रिंकू कुमारी के साथ मारपीट कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


