राजधानी भोपाल में नगर निगम का नया मुख्यालय न सिर्फ शहर, बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल बनने जा रहा है। लिंक रोड नंबर-2 पर बनी 8 मंजिला इस सरकारी इमारत में एक भी एयर कंडीशनर नहीं लगाया गया है, फिर भी यहां भीषण गर्मी में एसी जैसी ठंडक मिलेगी। करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह इमारत प्रदेश की पहली ‘जीरो एसी’ सरकारी बिल्डिंग है। इसकी ठंडक का राज है- जियोथर्मल कूलिंग, यानी जमीन की ठंडक से हवा को ठंडा करना। मैनिट के एक्सपर्ट ने बताया- कैसे काम करती है जियोथर्मल कूलिंग मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो. केके धोटे के मुताबिक- इस ग्रीन बिल्डिंग में दो स्तर पर काम किया गया है। एक, इमारत की बनावट ऐसी रखी कि गर्मी कम अंदर आए। और दूसरा, जमीन के नीचे मौजूद ठंडक का उपयोग कर हवा को ठंडा किया जाएगा। जमीन की ठंडक से काम हवा ऐसे ठंडी होती है… इसलिए भी खास है यह बिल्डिंग


