जम्मू-कश्मीर में कोल्ड वेव जारी रहेगी, द्रास में पारा -23.5°C:हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; MP-राजस्थान में दिन का पारा बढ़ेगा

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कई इलाकों का तापमान माइनस में रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी राज्य में कोल्ड वेव का असर रहेगा। शुक्रवार को पहलगाम -6.4°C, गुलमर्ग -8.6°C, सोनमर्ग 11°C, लेह -13.9°C, – कारगिल -12.6°C और द्रास का तापमान -23.5°C रहा। हिमाचल प्रदेश हुई बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। 8-12 के बीच कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना रहेगी। इनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और किन्नौर जिले शामिल हैं। इसके अलावा कोल्ड वेव का भी असर रहेगा। शुक्रवार को राज्य का कुसुमसेरी सबसे ठंडा -12.2°C रहा। राजस्थान में अगले एक हफ्ते शुष्क मौसम बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में शनिवार को तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से ही हवा की दिशा उत्तरी हो गई। उत्तर भारत में बर्फबारी होने से हवा की रफ्तार बढ़ गई। बिहार में 8 फरवरी से हल्की ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 फरवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश होने के साथ-साथ सर्द हवा चलेगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि कोल्ड-डे जैसे हालत नहीं होंगे। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव होगा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… लगातार चौथे महीने दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली लगातार चौथे महीने देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। जनवरी 2025 में दिल्ली में पीएम 2.5 का औसत कंसंट्रेशन 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *