जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान की बीमारी से मौत:49RR के भावसिंह नेताम को गृह ग्राम में सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात 49RR के जवान भावसिंह नेताम का पीलिया की बीमारी से निधन हो गया। वे 24 जून को छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर गए थे। 1 जुलाई को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद 7 जुलाई को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर 8 जुलाई की रात रायपुर लाया गया। 9 जुलाई को उन्हें उनके गृह ग्राम सिंगारवाही नरहरपुर ले जाया गया। चारामा में भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। गांव में शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने पर लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजन शोक से व्याकुल हो गए। सैन्य परंपरा के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवानों ने अंतिम सलामी दी। भूतपूर्व सैनिकों ने जय घोष के साथ उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *