जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी और तूफान का अलर्ट:फ्लाइट डायवर्ट हो सकती हैं; MP के 5 जिलों में लू का चेतावनी, पारा 38-42° के बीच रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण रविवार को जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचे इलाकों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी और निचले इलाकों में बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भी कमी आएगी। खराब मौसम के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। 19 अप्रैल को भी तेज हवा, बारिश के कारण श्रीनगर में 5 फ्लाइट्स डायवर्ट हुई थीं। आज भी उड़ानों में देरी या डायवर्जन की संभावना बनी हुई है। यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी फ्लाइट की टाइमिंग लगातार चेक करते रहें। जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश, बर्फबारी और तूफान की संभावना है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 38-42°C तक पहुंच सकता है। गुजरात में आज हीटवेव का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज गर्मी का असर बना रहेगा। मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी लू की चपेट में रहेंगे। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) और राजस्थान में आज मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। राजस्थान में आज तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41°C डिग्री और न्यूनतम 20-23°C के बीच रहने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां बिजली गिरने की संभावना है। इधर, केरल- तमिलनाडु, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में चली धूलभरी हवा, पारा 3 डिग्री तक गिरा:जोधपुर, बीकानेर, 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया राजस्थान में शनिवार को कई शहरों में धूलभरी हवा चली। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर समेत कई जिलों में चली हवा के कारण इन शहरों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार से उत्तरी हवा चलने लगेगी, जिससे तापमान में और थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… एमपीः 5 जिलों में चलेगी लू; ग्वालियर-शिवपुरी में रातें भी गर्म रहेंगी मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है। इससे पहले शनिवार को भी कई जिलों में लू चली। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों में आज बारिश की संभावना, 23 अप्रैल के बाद बढ़ेगा अधिकतम तापमान बिहार में आज यानी रविवार को 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 23 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25-26 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। रविवार को भी किसी भी जिले के तेज बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, हिसार रहा सबसे गर्म जिला हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *