जम्मू-कश्मीर में हमले के बाद हिमाचल सरकार अलर्ट:सीएम सुक्खू ने सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पुलिस अधिकारियों को राज्य की सीमाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस आतंकी हमले को कायराना करार दिया है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना सीएम ने हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में हुई चूक की जांच होनी चाहिए। गृह मंत्री भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे हैं। सुक्खू ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *