जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सड़क हादसे में भारतीय सेना के 9 जवान शहीद हो गए। इस दुर्घटना में 7 अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन शहीदों में पंजाब के रोपड़ जिले का 23 वर्षीय जवान जोबनप्रीत भी शामिल है। जोबनप्रीत अन्य सैनिकों के साथ गाड़ी में सवार थे। जोबनप्रीत की फरवरी माह में शादी होनी थी। घर परिवार में शादी को लेकर तैयारियां की जा रही थी। उनकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। सितंबर 2019 में सेना में भर्ती हुए जोबनप्रीत सिंह यह हादसा तब हुआ जब भारतीय सेना का एक वाहन भद्रवाह से खनाई टॉप की ओर जा रहा था। पहाड़ी क्षेत्र में वाहन बेकाबू होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। शहीद हुए जवानों में ब्लॉक नूरपुर बेदी के गांव चनौली निवासी सैनिक जोबनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। जोबनप्रीत सिंह पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पुत्र थे। वे सितंबर 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 8 कैवेलरी, आर्मर्ड यूनिट (4 आरआर) में तैनात थे। शहीद जोबनप्रीत सिंह की शादी आगामी फरवरी माह में तय थी। उनकी शहादत की खबर मिलते ही गांव चनौली, नूरपुर बेदी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।


