कोटा जिले की मंडाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने नाकाबंदी के दौरान जम्मू नंबर की कार से 1 किलो 15 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपए के आस-पास है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। मंडाना थाना SHO अजय कुमार शर्मा ने बताया- कोटा-झालावाड़ हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक जम्मू नंबर की बोलेरो कार झालावाड़ की तरफ से आती नजर आई। संदिग्ध लगने पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी में कार के डैश बोर्ड में 1 किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अफीम को एमपी से लाना बताया। जिसे लेकर वो जम्मू कश्मीर जा रहे थे। अफीम तस्करी के मामले में सीमरनजीत सिंह (24) व गजिंदर सिंह (49), निवासी अजित सिंह नगर अपरगढ़ी थाना सतवारी जिला जम्मू को गिरफ्तार किया है।फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


