पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन परिसरों का उद्घाटन किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम से गौरेला सहित राज्य के अन्य 115 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी परिसरों का एक साथ उद्घाटन किया। वक्ताओं ने अटल जी के योगदान को किया याद गौरेला में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे और अन्य वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और देश के विकास को नई दिशा देने वाली कई योजनाओं के प्रणेता थे। नगरीय निकाय में अटल परिसर लोकार्पण छत्तीसगढ़ सरकार अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मना रही है। राज्य के निर्माण और इसके विकास में उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके जन्म शताब्दी वर्ष में हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया गया है।


