जयंती पर देशभक्ति से गूंजा विद्यालय

जमशेदपुर| प्रगति सरस्वती​ शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। पांचवीं कक्षा के हिमांशु कुमार और सातवीं के लक्की कुमार ने संस्कृत में वीर कुंवर सिंह के बारे में बताया। नौवीं कक्षा की श्वेता कुमारी ने हिंदी और सातवीं कक्षा की ऋषा डे ने अंग्रेजी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आठवीं कक्षा के आदित्य कुमार ने वीर कुंवर सिंह पर कविता सुनाई। आचार्या बिंदु ने स्वतंत्रता संग्राम में कुंवर सिंह के योगदान की जानकारी दी। मौके पर आचार्या सुमन लकड़ा, बबिता सिंह आदि मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *