जयपुर,कोटा-बीकानेर में स्कूलों का समय बदला:राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, धौलपुर-गंगानगर में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में हीटवेव के अलर्ट को देखते हुई जयपुर,कोटा और बीकानेर में स्कूलों का समय बदला गया है। जयपुर में प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट का स्कूल का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक का रहेगा। बीकानेर में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। कोटा में सुबह 7.30 से 11 बजे तक स्कूल खुलेंगे। चित्तौड़गढ़ में भी स्कूलों का समय बदल गया है। इधर, बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर में सोमवार दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई, जबकि जयपुर, कोटा, चूरू के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में 22-23 अप्रैल से फिर से गर्मी तेज होने लगेगी। अगले 2-4 दिन कई शहरों में दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इस कारण 23 अप्रैल को राज्य के 7 जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 17 शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे राजस्थान में 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इसमें जयपुर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़, जालोर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 37 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *