जयपुर एयरपोर्ट पर बम सर्च की मॉकड्रिल:सुरक्षा एजेंसिया ने टर्मिलन को घेरा, 30 मिनट में बम को किया डिफ्यूज

जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल – वन पर शुक्रवार को बम होने की सूचना मिली। इसके बाद एंटी बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और बम की तलाशी में जुट गई। इसके बाद लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एंटी बम स्क्वॉड की टीम ने न सिर्फ बम को डिफ्यूज किया। बल्कि, एयरपोर्ट के टर्मिनल – वन पर मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षा घेरे में भी ले लिया। ये पूरी घटना एक मॉकड्रिल थी। दरअसल, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर बम होने की सूचना मिली। इसके बाद एंटी बम स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान एयरपोर्ट सिक्योरिटी, पुलिस के जवानों के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पहुंची। यहां तीनों टीमों में एयरपोर्ट को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान लगभग 45 मिनट तक तलाश के बाद एंटी बम स्क्वॉड की टीम को एयरपोर्ट के लॉबी एरिया में एक संदिग्ध बैग मिला। इसकी गहन तलाशी पर पता चला की उसमें ही बम छिपाया गया है। इसके बाद एंटी बम स्क्वॉड की टीम ने लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बम को डिफ्यूज कर दिया। हालांकि इसके बाद भी एंटी बम स्क्वॉड की टीम ने एयरपोर्ट के टर्मिनल – वन के चप्पे – चप्पे को चेक किया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट को घेर लिया। वहीं, कुछ ही देर में सीआईएसएफ के डॉग स्क्वॉड और सिविल डिफेंस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर तैनात की गई। ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। दरअसल, यह सब मॉक ड्रिल के तहत किया गया था। जो दिन में करीब शाम 5 बजकर 29 मिनट पर पूरी हुई। हर साल 3 मॉकड्रिल देशभर के सभी एयरपोर्ट पर साल में तीन मॉकड्रिल करना अनिवार्य होता है। इनमें एंटी हाईजैकिंग, एंटीबम और एंटी टेररिस्ट मॉकड्रिल शामिल होती है। इसी के तहत जयपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया था। बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल वन पर फिलहाल सिर्फ इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *