जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों का शेड्यूल गड़बड़ाया:दिल्ली-मुंबई-चेन्नई की फ्लाइट्स लेट, चंडीगढ़ की लगातार तीसरे दिन कैंसिल

जयपुर में भले ही आज आसमान साफ हो, लेकिन जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का शेड्यूल गड़बड़ रहा। मुंबई, चेन्नई, जोधपुर, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय की देरी से उड़ी। वहीं जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट आज लगातार तीसरे दिन भी उड़ान नहीं भर सकी। जयपुर एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5096 देरी से उड़ान भरी। ये फ्लाइट जयपुर से निर्धारित समय दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरती है, लेकिन गुरुवार को संचालन कारणों का हवाला देकर अब विमान को शाम 4.10 बजे रवाना किया जाएगा। इसके अलावा जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7718 अपने निर्धारित समय सुबह 9.45 के बजाय सुबह 10.40 बजे जयपुर से उड़ान भरी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5362 जयपुर-चेन्नई भी अपने निर्धारित समय सुबह 9.55 बजे की बजाय सुबह 10.50 बजे रवाना हुई। इंडिगो की फ्लाइट 6E-7405 जयपुर-जोधपुर अपने निर्धारित समय 10.30 के बजाय सुबह 11.16 बजे रवाना हुई। जबकि फ्लाइट संख्या 6E-251 जयपुर-मुंबई सुबह 10.55 बजे के बजाय सुबह 11.50 बजे रवाना हुई। चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान रद्द इधर, जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार सुबह उड़ान नहीं भर पाई। विमान संख्या 6E-7742 जयपुर-चंडीगढ़ निर्धारित समय सुबह 5.50 बजे उड़ान भरता है, लेकिन ये फ्लाइट आज कैंसिल रही। ये विमान लगातार तीसरे दिन फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *