जयपुर- ऑक्सीजन प्लांट में धमाका,मैनेजर समेत दो की मौत:युवक के चीथड़े उड़े; एक गंभीर, फैक्ट्री के टिनशेड के टुकड़े कॉलोनी में बिखरे

जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के ऊपर का टिन शेड उड़ गया और एक दीवार गिर गई। सिलेंडर ब्लास्ट में काम कर रहे एक युवक के चीथड़े उड़ गए। मैनेजर समेत 2 घायलों को SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान मैनेजर ने दम तोड़ दिया। उसके पांव अलग हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला है। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, विश्वकर्मा के रोड नंबर 17 पर करणी विहार कॉलोनी में स्थित विल्सन क्रायो गैसेज फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने का काम किया जाता है। शनिवार को शाम करीब 7:45 बजे सिलेंडर भरे जा रहे थे, तभी एक सिलेंडर फट गया। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… इलाज के दौरान मैनेजर ने दम तोड़ा
डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया- हादसे में झारखंड निवासी मुन्ना राय की मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्ट्री के मैनेजर विनोद गुप्ता (45) निवासी मुरलीपुरा (जयपुर) ने इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में दम तोड़ दिया। शिबू उर्फ अनुवा निवासी झारखंड घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह फैक्ट्री संतोष गुप्ता की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। धमाके से घरों में दरारें, दुकानों के शटर टूटे
धमाके के कारण आसपास के इलाके में कुछ दुकानों के शटर टूट गए, वहीं कुछ मकानों में दरारें आ गईं। कई दुकानों के बाहर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। फैक्ट्री की सीमेंट की चादरें धमाके के कारण उड़कर 30 मीटर दूर कॉलोनी में घरों के बाहर जा गिरी। घटना के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *