उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए जयपुर और रींगस रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा खासतौर पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए दी गई है। अब यात्री अपना सामान इन डिजिटल लॉकरों में सुरक्षित रख सकते हैं। डिजिटल लॉकर की खासियत
सीनियर डीसीएम कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि इन डिजिटल लॉकरों का उपयोग करना बेहद आसान है। यात्री अपने मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर लॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉकर को 6 घंटे या 24 घंटे के लिए बुक किया जा सकता है। इसमें मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज तीन आकार के लॉकर उपलब्ध हैं। रींगस स्टेशन पर यह सुविधा खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। डिजिटल लॉकर का उपयोग कैसे करें
डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल करने के लिए यात्री को पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करना होगा। इसके बाद नाम और ईमेल आईडी के जरिए एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपनी जरूरत के अनुसार लॉकर का साइज चुनना होगा। भुगतान के लिए पैनल पर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। डिजिटल लॉकर की कीमत मीडियम साइज: 6 घंटे के लिए ₹40 24 घंटे के लिए ₹80 लार्ज साइज: 6 घंटे के लिए ₹60 24 घंटे के लिए ₹120 एक्स्ट्रा लार्ज साइज: 6 घंटे के लिए ₹120 24 घंटे के लिए ₹240 इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को न केवल सामान की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि स्टेशन पर सुविधाजनक और डिजिटल अनुभव भी प्रदान करेगी।


