दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट पर जयपुर से रोजाना सैकड़ों शिकायतें दर्ज हो रही हैं। शहर में बिगड़ती व्यवस्था से लोग परेशान हैं। गलियों में भारी वाहनों की आवाजाही और अवैध पार्किंग से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्पीड ब्रेकर न होने से वाहन तेज रफ्तार में निकल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि प्रतिदिन उठ रही समस्याओं के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 8 के कृष्ण शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी स्थित जोबनेर माता मंदिर के सामने पुरोहित पाड़ा में एक बिजली का पोल गंभीर खतरे का कारण बना हुआ है। पोल पर तार इतने उलझे हुए हैं कि किसी भी समय हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों में लगातार करंट लगने का भय बना रहता है, लेकिन विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं। भारी वाहनों की आवाजाही और अवैध पार्किंग से बढ़ी मुसीबत वार्ड 42 के मिथिलेश के अनुसार, रावल जी का बांध मालियों की बगीची से पंचवटी कॉलोनी तक खातीपुरा रोड पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। बड़ी समस्या यह है कि ये वाहन गलियों में ही पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी होती है। पास में स्कूल होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा बना हुआ है। नीमड़ी चौकी के पास कचरे का ढेर वार्ड 58 के हर्ष कोरानी ने बताया कि नाहरगढ़ रोड स्थित नीमड़ी पुलिस चौकी के पास काफी मात्रा में कचरा जमा हो रहा है। स्थानीय लोग इसी स्थान पर कचरा फेंक देते हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सफाई व्यवस्था सुधारने और कार्रवाई करने की मांग की है। रजत पथ पर टूटा सीवर चैंबर वार्ड नंबर 72 के नितिन जैन ने लिखा कि रजत पथ, मानसरोवर में सड़क के बीचोंबीच सीवर चैंबर टूटा पड़ा है। इससे कीड़े-मकोड़े घरों तक पहुंच रहे हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। चैंबर खुला होने की वजह से कभी भी वाहन फिसलकर हादसे का शिकार हो सकता है, लेकिन मरम्मत अब तक नहीं हुई। सड़क निर्माण में पाइपलाइन तोड़ी वार्ड 18 के रतन लाल ककरालिया ने बताया कि बोरिंग चौहारे से कांटा चौराहे तक सड़क निर्माण के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। पाइप टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है और स्थानीय घरों में पर्याप्त जल सप्लाई नहीं हो पा रही। समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। स्पीड ब्रेकर न होने से तेज रफ्तार वाहन बने परेशानी वार्ड 49 के राजेश मीना ने शिकायत की कि सिरसी से भांकरोटा रोड तक एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। यहां से वाहन बहुत तेज गति से गुजरते हैं। पास में स्कूल होने की वजह से छोटे बच्चों को हर दिन सड़क पार करने में डर बना रहता है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। आम जनता ने कहा कि जयपुर शहर में सिविक व्यवस्था की हालत चिंताजनक है। रोजाना उठ रही समस्याएं इस बात की गवाही हैं कि प्रशासन की लापरवाही और सरकार के अधूरे वादों का बोझ सीधे आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। वरना मजबूरन हमें विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात पहुंचनी पड़ेगी। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 2.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 3.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज 4.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 5.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 6.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं 7.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 8.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 9.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 10.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी


