जयपुर के अपार्टमेंट में युवती को पीटा, VIDEO:बिल्डिंग मेंटेनेंस पर हुई कहासुनी, बाल पकड़ खींचे; थप्पड़-घूसे मारे

जयपुर के एक अपार्टमेंट में युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। बिल्डिंग मेंटेनेंस की बात को लेकर अपार्टमेंट के ही दो युवकों से उसकी कहासुनी हुई थी। गुस्साए युवकों ने बाल पकड़ खींचकर युवती को जमीन पर गिरा दिया। हमलावरों ने जमकर थप्पड़-घूसे मारने से चोटिल हुई युवती को लोगों ने बचाया। भांकरोटा थाने में पीड़ित युवती ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया- कमला नेहरू नगर की चोरड़िया सिटी के एक अपार्टमेंट में रहने वाली 28 साल की युवती से मारपीट हुई। अपार्टमेंट में ही रहने वाले दो लड़कों से बिल्डिंग मेंटनेंस की बात को लेकर युवती की रविवार दोपहर कहासुनी हो गई। गुस्साए दोनों युवकों ने कहासुनी के दौरान युवती पर हमला कर दिया। युवती का आरोप है कि दो लड़कों ने बाल पकड़ कर खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। संभलने की कोशिश के दौरान उसे थप्पड़ व घूसे मारे गए। शोर-शराबा सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने-अपने फ्लैट्स से बाहर आ गए। मारपीट करने वाले दोनों लड़कों को पकड़ कर जैसे-तैसे उसे बचाया। अपार्टमेंट की पार्किंग में लगे CCTV फुटेज में मारपीट की करतूत कैद हो गई। भांकरोटा थाने में पीड़ित युवती ने दोनों नामजद आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हेड कॉन्स्टेबल करन सिंह का कहना है- पीड़ित युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। मामला दर्ज होने का पता चलने पर दोनों की नामजद आरोपी फरार हो गए है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर लिए है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *