जयपुर के छात्र ने राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में किया कमाल:सॉफ्टबॉल अंडर-19 में सुधांशु गांधी ने जीता रजत पदक, महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता

जयपुर के रुक्मणी बिड़ला मॉडर्न हाई स्कूल के होनहार छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं के छात्र सुधांशु गांधी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2024-25 में रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के संभाजी नगर में 24 से 27 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की गई। सुधांशु ने सी.बी.एस.ई. वेलफेयर स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए सॉफ्टबॉल बॉयज अंडर-19 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। सुधांशु के पिता संजय गांधी सैनिक कल्याण विभाग में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह पदक जयपुर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *