जयपुर शहर में सिविक इश्यू के तहत कचरे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर के कई इलाकों में सड़कों, गलियों और खाली भूखंडों पर कचरे के ढेर आमजन के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। हालात यह हैं कि लोग बार-बार नगर निगम और संबंधित विभागों तक शिकायतें पहुंचा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। स्थानीय जनता का कहना है कि नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा। कई इलाकों में कचरा कई-कई दिनों तक पड़ा रहता है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 100, ट्रांसपोर्ट नगर से लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उनके इलाके में भारी मात्रा में कचरा जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण सड़कों और घरों के आसपास गंदगी फैली हुई है। कुछ लोग मकानों के पास खुले में पेशाब भी कर देते हैं, जिससे बदबू और गंदगी और बढ़ जाती है। रहवासियों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। वार्ड नंबर 35, सांगानेर के रोशन विहार से शिकायत सामने आई है कि इलाके में हर समय कचरा जमा रहता है। साथ ही सड़क पर उड़ती धूल से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। खुले में पड़े कचरे को गाय और अन्य जानवर खाने लगते हैं, जिससे पशुओं की सेहत पर खतरा बढ़ रहा है और गंदगी और फैल रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं सुधरी। वार्ड नंबर 146, 22 गोदाम क्षेत्र से हेमंत ने बताया कि खाली पड़ी जमीन पर लगातार कचरा फेंका जा रहा है। यह जगह कचरा डंपिंग पॉइंट बन चुकी है, जिससे सड़क और आसपास का माहौल गंदगी से भरा हुआ है। वहीं, वार्ड नंबर 131, मालवीय नगर से गिरराज ने शिकायत की है कि ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा जमा होने से बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ट्रांसफॉर्मर के आसपास गंदगी होना बेहद खतरनाक है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आम जनता ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि कचरा उठाने की व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाए, सफाई कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए और समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए, ताकि शहरवासियों को गंदगी से राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में लगातार सड़कों पर फैल रहा कचरा:बंद लाइट, आवारा कुत्ते और सीवर चैंबर धंसे, जनता परेशान, शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान 2.राजधानी जयपुर में बिगड़े हालत:खुले सीवर, गड्ढे और अंधेरी सड़कों से परेशान जनता, मूक दर्शक बना प्रशासन 3.जयपुर में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था:धन्वंतरी अस्पताल समेत कई वार्डों में सड़कों पर गंदा पानी, बदबू और जाम से जनता परेशान 4.जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान 5.जयपुर के वार्डों में गंदगी का अंबार:सड़कों पर पानी भरा और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 6.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 7.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 8.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 9.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 10.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी


