मयूरा गार्डन अप बेकेट हॉल, भादूफार्म हाउस, डीसीएम, 200 फीट बाईवास, अजमरे रोड, जयपुर में 5 जनवरी, रविवार को दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। नारायण सेवा संस्थान के हुकम सिंह, आश्रम क्लस्टर हैड, जयपुर ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व लगाए गए शिविर में जयपुर व आस-पास के क्षेत्रों से आए 400 से अधिक दिव्यांगों की ऑपरेशन के लिए जांच और कृत्रिम अंगों के लिए मेजरमेंट लिया गया था, जिनमें से आगामी 5 जनवरी को लगने वाले शिविर में करीब 200 दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नया जीवन प्रदान करने का हमारा संकल्प पूर्ण होगा और भविष्य में भी दिव्यांगजन की सेवा का संकल्प पूर्ण करने के लिए भारत के अलग-अलग शहरों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। हरीश बालानी ने बताया कि इस शिविर के लिए चयनित दिव्यांगों की ली गई नाप के अनुसार जर्मन तकनीक से बने, वजन में हल्के, टिकाऊ, मॉड्यूलर एवं उच्च गुणवत्ता वाले नारायण लिम्ब लगाने के साथ ही उनके रख- रखाव और इन्हें लगाकर उपयोग में लेने का प्रशिक्षण भी हमारी एक्सपर्ट टीम द्वारा दिया जाएगा। इस शिविर के लिए नॉर्मेट इंडिया की ओर से कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत योगदान किया जाएगा और शिविर में नॉर्मेट इंडिया के कर्मचारी व मैनेजमेंट भी भाग लेंगे।


