जयपुर के पॉश इलाके में हुई लूट और महिला की हत्या के आरोपियों ने पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी वारदात के करीब छह घंटे बाद टोंक से हुई। जयपुर लाने के दौरान दोनों ने भागने की भी कोशिश की। इस दौरान एक बदमाश के एक-एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। दरअसल, गुरुवार (16 जनवरी) शाम करीब विद्याधर नगर पुलिस को शाम 7.30 बजे एक महिला की हत्या की सूचना उन्हें मिली थी। महिला का नाम सरोज बंसल (55) था। डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घर से ज्वेलरी और कैश भी गायब था। महिला के पति ने गोविंद बंसल ने पत्नी की हत्या की जानकारी दी थी। पड़ोस में रहने वाली बच्ची ने आरोपियों को देखा एसएचओ राकेश ख्यालिया ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदिग्ध बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर शाम करीब 5:30 बजे आए थे। जो करीब आधे घंटे तक घर में रुके। पड़ोस में रहने वाले एक बच्ची ने नकाबपोश बदमाशों को सरोज बंसल के घर से निकलते देखा था। बच्ची के अपने मम्मी-पापा को बताया तो उन्होंने सरोज के पति गोविंद बंसल को सूचना दी। उसके बाद गोविंद बंसल रात करीब 7:30 बजे घर पर पहुंचे तो पत्नी सरोज बेहोश मिली। सरोज के बंधक हालत में मिलने पर पड़ोसियों की मदद से गोविंद ने हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले है। ऐसे में मौत के कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। सरोज के एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी। पति गोविंद बंसल छोटे भाई की स्टेशनरी की दुकान पर रहते हैं। दोनों आरोपी घायल, हॉस्पिटल में एडमिट थानाधिकारी ने बताया कि हत्या कर भागे दोनों बदमाशों को CCTV फुटेज के आधार पर ट्रेस आउट किया गया। पुलिस टीम ने करीब 6 घंटे में दोनों बदमाशों को टोंक से पकड़ लिया है। टोंक से जयपुर लेकर आने के दौरान दोनों बदमाशों ने रास्ते में टॉयलेट जाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। रास्ते में दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पीछा कर पकड़ने के दौरान दोनों बदमाश गड्ढे में गिर गए। इससे दोनों बदमाशों के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल दोनों बदमाशों को कांवटिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने दोनों घायल बदमाशों को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस इलाज के बाद जल्द ही दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर पूछताछ करेगी। ……. बुजुर्ग की हत्या और लूट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….
बुजुर्ग दंपती के हत्यारों को उम्रकैद:लूट के लिए 3 युवकों ने घर में घुसकर गला रेता था; 24 घंटे बाद ही हुई थी गिरफ्तारी अजमेर में 3 साल पहले बुजुर्ग दंपती से लूट के बाद हत्या मामले में तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वारदात के 24 घंटे बाद ही 3 आरोपियों को पुलिस ने मोबाइल, चांदी के सिक्के, पाजेब, अंगूठी, टॉप्स और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। ( पढ़ें पूरी खबर )


