जयपुर के ललित ‘अकिंचन’ की पुस्तक ‘प्रेरणापुंज’ का विमोचन:दिल्ली के आनंद धाम के श्रद्धा पर्व में गूंजी प्रेरणा की गाथा, पिछले कई साल से कर रहे लेखन का कार्य

विश्व जागृति मिशन के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आनंद धाम आश्रम, दिल्ली में सुप्रसिद्ध आध्यात्मवेत्ता और सद्गुरु आचार्य सुधांशु महाराज ने लेखक ललित शर्मा ‘अकिंचन’ की प्रथम पुस्तक ‘प्रेरणापुंज’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महाराज ने ललित अकिंचन की आध्यात्मिक और लोकमंगलकारी लेखनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सुविख्यात ध्यान गुरु डॉ. अर्चिका सुधांशु, निराहारी संत मौनीराम दास, पद्मश्री गुरविंदर सिंह, पुलिस आयुक्त राजश्री, कवियित्री कविता किरण सहित कई संत, विद्वान और नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर ललित अकिंचन की जीवनसंगिनी सुनीता शर्मा और पुत्री मेधा शर्मा भी मौजूद रही। ललित शर्मा ‘अकिंचन’ अपने लेखन के जरिए समाज में नैतिक मूल्यबोध, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन-दृष्टि के संचारक भी हैं। सरल भाषा, प्रभावशाली शैली और गहन विचार उनकी पहचान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *