जयपुर के सिद्धांत ने राष्ट्रीय घुड़सवारी में जीता मेडल:कौशल और साहस का शानदार प्रदर्शन किया, पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें

आर्मी पोलो एंड राइडिंग क्लब (APRC), नई दिल्ली में 18 से 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित सीसीएन वन-स्टार क्रॉस कंट्री नेशनल टू-स्टार घुड़सवारी प्रतियोगिता में जयपुर के युवा घुड़सवार सिद्धांत जायसवाल ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आर्मी पोलो एंड राइडिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से शीर्ष घुड़सवारों और टीमों ने हिस्सा लिया। कठिन क्रॉस कंट्री ट्रैक, तकनीकी बाधाओं और समयबद्ध प्रदर्शन के बीच सिद्धांत और उनकी टीम ने अनुशासन, कौशल और साहस का शानदार परिचय दिया। वर्तमान में सिद्धांत जायसवाल गुरुग्राम स्थित जीजी इक्वेस्ट्रियन अकैडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे यहां अनुभवी कोच कैप्टन सुनील कुमार, कैप्टन भगीरथ चौधरी एवं दुष्यंत के मार्गदर्शन में अपनी तकनीक और फिटनेस को लगातार निखार रहे हैं। इस उपलब्धि के साथ सिद्धांत जायसवाल ने यह साबित कर दिया है कि वे भारतीय घुड़सवारी के उभरते सितारों में शामिल हैं। सिद्धांत का सपना भविष्य में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना है, जिसके लिए वे लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *