जयपुर की होटल में जॉब इंटरव्यू के बहाने युवती से रेप का मामला सामने आया है। पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी (गांधी नगर) आशुतोष सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- ब्यावर निवासी 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण हर्ष गोयल को वह जानती है। 2 फरवरी को जॉब दिलाने के बहाने आरोपी ने उसे राजस्थान यूनिवसिर्टी बुलाया। मिलने पहुंचने पर बताया कि उसका दोस्त होटल में ठहरा हुआ है, उसकी खुद की कंपनी है। होटल में चलकर उससे जॉब के लिए बात कर लेना, वो वहां तुम्हारा इंटरव्यू ले लेगा। पानी में नशा मिलाकर दिया झूठ बोलकर धोखे से आरोपी उसे बापू नगर स्थित होटल में ले गया। होटल रुम में जाने पर उसे कोई नहीं मिला। काफी देर इंतजार के दौरान आरोपी ने पीने के लिए पानी दिया। पानी में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।


