जयपुर घूमने आए दो जापानी टयूरिट के लापता होने का मामला सामने आया है। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों ट्यूरिट रेस्टोरेंट गए थे। काफी इंतजार के बाद भी वापस नहीं लौटे। उनके बैग टैक्सी में ही रखे मिले। टैक्सी ड्राइवर की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। SHO (अशोक नगर) मोतीलाल ने बताया- उत्तर प्रदेश हाल दिल्ली निवासी टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 6 फरवरी को दोनों जापानी ट्यूरिट (हिबिक्की शिब्बा और युमा) ट्यूरिट वीजा पर दिल्ली आए थे। 7 फरवरी को ट्रैक्सी ड्राइवर उन्हें लेकर दिल्ली से जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में आया था। वहां से देर शाम दोनों ट्यूरिट अशोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की कहकर पहुंचे थे। ट्यूरिटों के पास मोबाइल थे, लेकिन ड्राइवर के पास उनके नंबर नहीं थे। चालक 8 फरवरी की सुबह तक रेस्टोरेंट के बाहर उनके लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन टैक्सी में बैग छोड़कर गए दोनों ट्यूरिट वापस नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद भी ट्यूरिटों के नहीं पहुंचने पर अशोक नगर थाने पहुंचकर टैक्सी ड्राइवर ने रिपोर्ट दी। ट्यूरिटों का सुराग नहीं लगने पर सोमवार रात को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने दोनों ट्यूरिटों के टैक्सी में रखे बैग अपनी कस्टडी में ले लिए हैं और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है- आस-पास लगे CCTV फुटेजों की जांच की है। फुटेज में दोनों ट्यूरिट रेस्टोरेंट में एंटर करने के करीब 5 मिनट बाद ही वहां से बाहर निकलकर पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ट्यूरिट फिलहाल कहां है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों ट्यूरिट को जयपुर में दो रात रुकना था। यहां से रणथंभौर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली लौटना था।


