जयपुर डिस्कॉम ने लोक अदालत से वसूले बकाया 28.55 करोड़ रुपए

जयपुर| जयपुर डिस्कॉम ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 24 हजार 859 लंबित मामलों का आपसी समझाइश से निस्तारण करते हुए उपभोक्ताओं से 28 करोड़ 55 लाख की बकाया राशि वसूल की है। लोक अदालत में सहमति बनने के बाद उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 25 करोड़ 61 लाख रुपए जमा कराए, जबकि शेष 2 करोड़ 94 लाख रुपए कुछ दिनों में जमा कराने पर सहमति दी गई है। इससे लंबे समय से चल रहे विवादों का त्वरित समाधान संभव हो सका। डिस्कॉम के तीन जोन में से भरतपुर जोन में सबसे ज्यादा वसूली हो सकी। यहां 10 हजार 234 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 14 करोड़ 53 लाख रुपए जमा कराए है। जयपुर जोन के 9 सर्किलों में 7 हजार 028 मामलों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *